Tribune Times

Tribune Times

मोगा फायरिंग केस: दोनों मृतकों के परिवार से मिले डीजीपी गौरव यादव

SHARE:

 

 

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग की घटना के बाद सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदाले विजय घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने क्राइम सीन का निरीक्षण किया और मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।मीडिया से बातचीत में डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि रविवार देर शाम अंगदपुरा मोहल्ले में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने 4 से 5 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हुए थे। घायलों में गगन जिंदल और साहिल जिंदल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि राघव और सोमनाथ जिंदल घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने घायल सोमनाथ जिंदल के बयान दर्ज करने के बाद थाना सिटी साउथ, मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।मृतकों के परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग की। मृतकों के भाई मनीष जिंदल  ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की गाड़ी के शीशे काले थे और अचानक आकर फायरिंग शुरू कर दी गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है।घटना के बाद पुलिस ने इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग के पीछे दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें