नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (मनमोहन सिंह):
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि वार्ड नंबर 33, शिव नगर की संगत ने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट से जुड़कर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और पंथक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में विश्वास व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि संगत द्वारा पार्टी को दिया गया यह समर्थन निस्वार्थ सेवा, संगत के कल्याण और सिख कौम की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पंथक एकता, सेवा-भावना और सिख समुदाय के कल्याण के उद्देश्य से जुड़ी संगत का सहयोग पार्टी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सरदार कालका ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट संगत की उम्मीदों पर खरा उतरने और सिख समुदाय के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भावना से कार्य करता रहेगा। उन्होंने संगत द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि संगत का साथ पंथक सेवाओं को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।









