विभिन्न सामाजिक धार्मिक और राजनितिक पार्टिओ के नेताओ ने शामिल हो कर बढ़ाया रक्दाताओ का उत्शाह
शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन:रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 36 यूनिट रक्तदान
कपूरथला()युवाओ को अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उदेश्य से विरासती शहर में शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे के द्वारा स्थानक मणिमहेश मंदिर में बुधवार को तीसरे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में 36 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया।इस अवसर शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के पूर्व जिलाध्क्षय मुकेश कश्यप ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओ को रक्तदान के लिए जागरूक करना और जरूरतमंदों को रक्त की सहायता प्रदान करना था।इस शिविर में सभी रक्तदान करने वालों भाई बहनो ने रक्तदान कर दुसरो को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।इस शिविर का शुभारंभ आजाद उमीदवार अवि राजपूत व विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अधक्ष्य नरेश पंडित ने रिबन काटकर किया।इस शिवर में आजाद उमीदवार मलविंदर सिंह चाहल(मंमु चाहल)आप के हल्का इंचार्ज दविंदरपाल सिंह हंसपाल रंगा,भाजपा के जिलाध्क्षय चेतन सूरी, आल इंडिया आंतकवाद विरोधी फ्रंट के प्रदेश उपाध्क्षय राजेश भास्कर लाली,पम्म खूश,मार्किट कमेटी के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन,माता वीणा शर्मा,विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्क्षय अशोक बावा,जिला सत्संग प्रमुख मनमोहन जोशी,जिला उपाध्क्षय मोहित जस्सल,बजरंग दल के जिला प्रधान आनंद यादव,उपाध्क्षय गुलशन मेहरा,अकाली दल वारिस पंजाब दे के हल्का इंचार्ज जगजीत सिंह धालीवाल,डा.रणवीर कौशल ने शिरकत कर रक्दाताओ का उत्ससह बढ़ाया और इस आयोजन की सरहाना की।इस अवसर पर आजाद उमीदवार अवि राजपूत ने शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप की सरहाना करते हुए कहा कि रक्तदान जीवन दान है।हमारे द्वारा दिया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।इस बात का एहसास हमें उस समय होता है,जब हमारा अपना कोई ख़ून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अधक्ष्य नरेश पंडित ने शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य कर रही है।युवाओं को ऐसे समाज सेवी कामो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी की।इस अवसर पर आजाद उमीदवार मलविंदर सिंह चाहल ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार,दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है।खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है।जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है।ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।इस अवसर पर आप के हल्का इंचार्ज दविंदरपाल सिंह हंसपाल रंगा ने बताया कि जिस तरह से इस देश के लिए शहीदों ने अपना खून बहाया है,उसी तरह हमें भी इस देश के लिए अपना खून देना चाहिए,जिससे किसी की जान बचाई जा सके।इस मौके पर आंतकवाद विरोधी फ्रंट के प्रदेश उपाध्क्षय राजेश भास्कर लाली व पम्म खुश ने कहा कि अगर हम सच में देश के शहीदों के सपनों को पूरा करना चाहते हैं,तो ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज भी रक्तदान को लेकर लोगों के बीच कई गलतफहमियां हैं,जिन्हें दूर करना जरूरी है।इस अवसर पर शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिलाध्क्षय मुकेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 36 रक्तदातओं ने अपना रक्तदान कर किया।इस शिविर में नारीशक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा।इस अवसर पर पार्षद कोमल सहोता,नरेश गोसाईं,रमेश मेहरा, भद्रकाली मंदिर कमेटी के चेयरमेन राधे शाम शर्मा, प्रवीण कुमार,रवि भाद्वाज,बलविंदर भंडारी, अश्वनी पिंटा,मणिमहेश मंदिर कमेटी के अशोक अरोड़ा, सुधीर कश्यप,जिंदरपाल ईटली वाले,राकेश महाजन, जसविंदर पाल उग्गी,रेनू प्रधान,ट्रेफिक इंचार्ज रेशम, संजीव कुमार सोनू,लवलेश ढिंगरा,मिंटू गुप्ता,संजीव खन्ना,रेहान अली, आकाश, बलदीप सिंह,हनी गुप्ता, गगन गिल,अजय कुमार,रुपिंदर धामी बब्बू आदि उपस्थित थे









