ज़िला प्रशासन की अगुवाई में ज़िला ट्रेडर्स कमीशन द्वारा व्यापारियों की शिकायतों के निपटारे संबंधी अधिकारियों की एक आपात बैठक आयोजित

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला  6 अप्रैल ,

 

पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार ज़िला ट्रेडर्स कमीशन कपूरथला की एक आपात बैठक डिप्टी कमिश्नर कपूरथला साहिब के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डी.सी. साहिब, एस.एस.पी. साहिब तथा ज़िला ट्रेडर्स कमीशन (एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग कपूरथला) के ज़िला चेयरमैन कंवर इकबाल सिंह ने की। बैठक में असिस्टेंट कमिश्नर श्री किरपाल वीर सिंह, ए.डी.सी. विकास श्री वरिंदर पाल सिंह बाजवा, लक्ष चौधरी चेयरमैन हल्का ट्रेडर्स कमिशन भुलत्थ, जरनैल सिंह मरवाहा चेयरमैन हल्का ट्रेडर्स कमीशन सुल्तानपुर लोधी, सुशील कुमार बॉबी चम्म चेयरमैन हल्का ट्रेडर्स कमीशन फगवाड़ा, रमन मल्होत्रा चेयरमैन हल्का ट्रेडर्स कमीशन कपूरथला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (चेयरमैन पंजाब ट्रेडर्स कमीशन) तथा श्री अनिल ठाकुर (वाइस चेयरमैन पंजाब ट्रेडर्स कमीशन) द्वारा पूरे पंजाब में आयोजित की जा रही बैठकों के तहत व्यापारियों द्वारा लिखित रूप में दी गई शिकायतें, जो कि पंजाब सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज हैं, उनके निपटारे संबंधी समीक्षा की गई। इस संबंध में नगर निगम कपूरथला, ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिविल सर्जन, ज़िला राजस्व अधिकारी, सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स, सहायक कमिश्नर आबकारी, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल., कार्यकारी इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई एवं सैनिटेशन, ज़िला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, ज़िला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी/एलीमेंट्री), ज़िला भलाई अधिकारी, ज़िला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, जनरल मैनेजर ज़िला उद्योग केंद्र, सहायक श्रम कमिश्नर कपूरथला आदि विभागों से आए अधिकारियों से व्यापारियों की 113 शिकायतों के समाधान संबंधी रिपोर्ट मांगी गई। इस संबंध में सभी अधिकारियों ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की।

पंजाब सरकार के पोर्टल पर लंबित 76 शिकायतों के संबंध में डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री अमित कुमार पंचाल ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

एस.एस.पी. कपूरथला श्री गौरव तूरा जी ने विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासनिक स्तर पर उनके विभाग द्वारा ज़िला स्तर पर बेहतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मोटरसाइकिल, स्कूटर या किसी भी वस्तु की चोरी होने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट अवश्य दर्ज करवाई जाए। यदि किसी व्यापारी को किसी प्रकार की धमकी भरा पत्र या फोन प्राप्त होता है, या लूटपाट जैसी कोई घटना होती है, तो तत्काल लिखित शिकायत दर्ज करवाई जाए, ताकि उनके विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जा सके तथा पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की जा सके।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें