Tribune Times

Tribune Times

भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं-एडवोकेट चंदी

SHARE:

 

भगवान वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर जालंधर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में आप हल्का प्रभारी एडवोकेट चंदी ने लिया भाग

 

कपूरथला

 

भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के अवसर पर नकोदर के रहीमपुर उगी जालंधर में आयोजित प्रगट  दिवस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के हलका प्रभारी एडवोकेट करमबीर सिंह चंदी ने नतमस्तक होकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद लिया और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल,मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर और कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी हलका प्रभारी एडवोकेट चंदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व और प्रगट  दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब भर में विभिन्न स्थानों पर राज्य स्तरीय और हल्का स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। एडवोकेट चंदी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाएं सत्य,अच्छाई,नैतिकता और मानवता के प्रति सम्मान का संदेश देती हैं।उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी पहले थीं।उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने पवित्र रामायण की रचना करके बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।उन्होंने जनता से अपील की कि वे भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में प्रेम,एकता और सद्भाव को मजबूत करें।उन्होंने कहा कि महान गुरुओं,संतों और महान व्यक्तियों ने हमेशा मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया है।इसी सोच के अनुरूप पंजाब सरकार हर वर्ग की प्रगति और बेहतरी के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है।उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए उनके प्रगट दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।एडवोकेट चंदी ने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती है।मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बुजुर्गों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार श्री अमृतसर साहिब में स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें