Tribune Times

Tribune Times

हितचिंतक अभियान से सभी हिन्दुओं को जोड़ेगा विश्व हिंदू परिषद-विजय छाबड़ा

SHARE:

कपूरथला में बनाएं जायेंगे 25,000 हिन्दू हित चिंतक-नरेश पंडित

विश्व हिंदू परिषद जालंधर विभाग की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

कपूरथला( )विश्व हिंदू परिषद जालंधर विभाग की एक विशेष बैठक रविवार को मंदिर धर्म सभा में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्क्षय अशोक कुमार बावा व जिला मंत्री जोगिंदर तलवाड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों से विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।इस पर बैठक में विश्वहिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री विजय छाबड़ा,विभाग मंत्री योगेश धीर,विभाग अध्यक्ष नरेश पंडित का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक में आगामी छह माह के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही संगठन विस्तार एवं समाज जागरण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्शन हुआ।बैठक में निर्णय लिया गया कि नवंबर-दिसंबर माह में हिन्दू हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान के माध्यम से जिला,प्रखंड,खंड,उपखंड एवं ग्राम समिति स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक हिन्दू हित चिंतकों को संगठन से जोड़ा जाएगा।इसी क्रम में जिला कपूरथला में 25,000 हिन्दू हित चिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री विजय छाबड़ा ने बैठक को संबोधन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्य करने लोगो की भागीदारी बढ़ाने,धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन तथा समाज में सेवा कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।विजय छाबड़ा ने बताया है कि हित चिंतक अभियान 2026 को सभी तक पहुंचाने के लिये 6 नवंबर से 20 दिसंबर तक विश्व हिंदू परिषद समाज के हर जाति मत पंथ संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे।इस अवसर पर विभाग मंत्री योगेश धीर ने बताया कि तीन वर्ष में एक बार चलने वाले इस हितचिंतकअभियान के तहत इस बार देश के डेढ़ लाख गांवों तक पहुंचने की योजना विहिप ने बनाई है।अब तक एक लाख गांवों में 34 लाख हितचिंतक हैं।15 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति हितचिंतक बन सकता है।जिन्हें हिंतचिंतक बनाया जाता है उन्हें 20 रुपये का कूपन दिया जाता है।अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिये अलग से संपर्क भी किया जाएगा।इसके अन्तर्गत डॉक्टरों,इंजीनियरों,चार्डर्ड अकाउंटेंटों,वकील,पूर्व जजों,गायकों,अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि यानी सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे।विभाग अध्यक्ष नरेश पंडित ने कहा कि हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य कपूरथला के प्रत्येक हिन्दू घर में जाकर सभी हिन्दुओं को हितचिंतक बनाने का है।इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।अभियान के उद्देश्य पर बात करते हुए नरेश पंडित ने कह कि इसका लक्ष्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है।सेवा कार्यों से अधिक से अधिक वंचित समाज को जोड़ना,नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना,गौवंशों की रक्षा,सामाजिक समरसता,नारी सशक्तीकरण,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण और मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है।नरेश पंडित ने कहा विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है,यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत दी जाएगी।इस अभियान को सफल बनाने के लिये विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जोगिंदर तलवाड़,जिला अध्क्ष्य अशोक कुमार व जिला सत्संग प्रमुख मनमोहन जोशी को इसके नेतृत्व की ज़िम्मेदारी दी गई है।इसके तहत प्रत्येक वॉर्ड के प्रत्येक घर में जाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक भाग लेंगे और पूरा समय लगाकर इस अभियान को सफल करेंगे।नरेश पंडित ने बताया कि कपूरथला में सभी गांवों में अभियान चलाए जाने के साथ सभी जगह समिति बनाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान में हर जाति,मत,पंथ,संप्रदाय से संपर्क किया जाएगा।अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए विशेष संपर्क की टोलियां बनाई जाएँगी।इसमें चिकित्सक, इंजीनियर,अधिवक्ता,खिलाड़ी आदि से भी संपर्क की योजना है।इस अभियान में प्रतिदिन जोड़ने वाले हित चिंतकों का डाटा संगठन को प्रतिदिन प्राप्त होगा।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री संजय शर्मा,जिला उपाध्क्षय पवन शर्मा,जिला सत्संग प्रमुख मनमोहन जोशी,नगर अध्क्ष्य मोहित जस्सल,कोषाध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा,सेवा प्रमुख मदन लाल चावला,बजरंग दल शहरी प्रधान मनी महाजन, अशोक शर्मा,राजेश शर्मा,राजू शर्मा,रमन सियाल, हरदीप ठाकुर, एडवोकेट मुकुल अरोड़ा,ऋतिक कुमार, विकास जैन अर्चक पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें