Tribune Times

Tribune Times

सीजीएसटी अधीक्षक 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से 72.50 लाख नकद बरामद

SHARE:

 

 

भोपाल। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, भोपाल के प्रिवेंटिव ब्रांच (मुख्यालय) में तैनात एक अधीक्षक को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। सीबीआई द्वारा जारी बयान के अनुसार, आरोपी सीजीएसटी अधीक्षक के खिलाफ 10 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने भोपाल स्थित एक फर्म के मालिक से हर महीने 2 लाख रुपए की अवैध राशि की मांग की थी। इसके बदले वह स्क्रैप सामग्री ले जाने वाले वाहनों को नहीं रोकने और शिकायतकर्ता के स्क्रैप कारोबार में किसी तरह की बाधा नहीं डालने का आश्वासन दे रहा था। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को 2 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के भोपाल और कानपुर स्थित आवासों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान 72.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। इसके अलावा अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है और बरामद दस्तावेजों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
इससे पहले 8 अक्‍टूबर को सीबीआई ने देशभर में सक्रिय एक बड़े बैंक भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सीजीएसटी के एक इंस्पेक्टर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पहचान छिपाकर परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होने का नेटवर्क चला रहा था।
सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद की गई। मामले की जांच कर रही सीबीआई की स्पेशल टास्क ब्रांच, मुंबई ने विभिन्न राज्यों में एक साथ छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें