Tribune Times

Tribune Times

कार लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

 

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के ठीक सामने दुकानदार से गन पॉइंट पर स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर फरार हुए चार बदमाश हरियाणा के पलवल में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो वे केएमपी एक्सप्रेसवे से उतरकर जंगल की ओर भागने लगे। करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने खेतों में चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी बरवाला क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर लूट की वारदात के अलावा उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य रदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।पलवल पुलिस के कंट्रोल रूम को केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक संदिग्ध स्विफ्ट कार के घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच पलवल की टीम सक्रिय हुई। पुलिस के मुताबिक, कार सवार आरोपी केएमपी से उतरकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। पुलिस टीम ने संदिग्ध कार का पीछा शुरू कर दिया।पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला गांव के पास छपरौला के जंगल की तरफ कार मोड़ दी। इसके बाद वे जंगल और खेतों की तरफ भागे। पुलिस ने करीब पांच किलोमीटर दूर खेतों में उनकी घेराबंदी कर ली। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।पुलिस ने घायल बदमाशों की पहचान बरवाला के हाथी नगला निवासी लकी और मूल रूप से नेपाल के नौरंगढ़ निवासी रोशन आचार्य के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, दोनों वर्तमान में बरवाला में रह रहे थे। उनके खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस और मारपीट समेत करीब छह मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।मौके से गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों की पहचान बरवाला निवासी सन्नी और खुशप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।आरोपियों ने गुरुवार रात चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में बुड़ैल निवासी दुकानदार मोहन को निशाना बनाया था। मोहन सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने अंडे, ब्रेड और दूध की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि रात करीब 11:15 बजे वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सामान रख रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे।एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर मोहन को डराया, जबकि दूसरा कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। मोहन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों कार लेकर फरार हो गए। मोहन ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी उनकी नजरों से ओझल हो गए।वारदात के बाद मोहन ने पुलिस को बताया था कि लूट की घटना पुलिस बीट बॉक्स के ठीक सामने हुई, लेकिन वारदात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और बीट बॉक्स पर ताला लगा हुआ था। इससे पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें