Tribune Times

Tribune Times

पंजाब में महिला गिरफ्तार: पाकिस्तान को सैन्य खुफिया जानकारी भेजने का आरोप, दो सैन्यकर्मी भी नामजद

SHARE:

 

पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस ने फिरोजपुर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेजने के आरोप में फरीदकोट निवासी गुरनूर सिद्धू को गिरफ्तार किया है। मामले में भारत–चीन सीमा पर तैनात दो सैन्यकर्मियों को भी नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का में तीनों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को 8 अक्तूबर को फिरोजपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी कथित तौर पर आपस में मिलकर पाकिस्तानी एजेंसियों तक सैन्य क्षेत्रों और छावनियों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं पहुंचाते थे। आरोप है कि सैन्यकर्मी जानकारी जुटाते थे, जबकि गुरनूर सिद्धू मोबाइल फोन, टैब और इंटरनेट के माध्यम से इन्हें पाकिस्तान भेजने में मदद करती थी। पुलिस ने गुरनूर सिद्धू को फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर रोड के पास निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, महिला मूल रूप से फिरोजपुर की निवासी है और उसने फरीदकोट निवासी होने के कथित फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि कहीं फरीदकोट सैन्य छावनी से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भी पाकिस्तान तो नहीं भेजी गईं।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें