Tribune Times

Tribune Times

एएसआई गिरफ्तार: 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

SHARE:

 

विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सदर फरीदकोट में तैनात एएसआई गुरबख्श सिंह को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस को गांव घुगियाना निवासी लख्खा सिंह ने शिकायत दी थी कि एएसआई गुरबख्श सिंह ने उसके खिलाफ दर्ज एक केस को रद्द करवाने के लिए पहले 40 हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बाद केस रद्द करने के लिए 80 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी।शिकायतकर्ता के बयान और रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई की। आरोपी को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में सादिक स्थित एक ढाबे से 80 हजार रुपये लेते रंगे हाथों काबू किया गया। मामले की जांच जारी है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें