Tribune Times

Tribune Times

तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: चार गिरफ्तार, एम16 राइफल समेत पिस्तौल और कारतूस बरामद

SHARE:

 

अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो अफीम, एक अत्याधुनिक एम-16 राइफल, नौ अवैध पिस्तौल और 25 कारतूस बरामद किए हैं।शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं।आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि  यह कार्रवाई अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो अलग–अलग नेटवर्क के खिलाफ की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हथियारों में एक एम-16 राइफल और नौ पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा, 25 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश है कि  आरोपियों ने हथियार कहां से हासिल किए थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियारों की सप्लाई किन लोगों को की जानी थी। इसके अलावा हथियारों के साथ 15 किलो अफीम बरामद होने के बाद पुलिस नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है। 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें