Tribune Times

Tribune Times

पंजाब में सीबीआई रेड को लेकर सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा

SHARE:

 

पंजाब में सीबीआई रेड को लेकर सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा। धुरी में प्रेस काॅन्फ्रेंस में मान ने कहा कि सीबीआई की रेड से साफ पता चलता है कि पंजाब में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। भाजपा चुनाव से पहले बड़े नेताओं, उनके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों पर रेड करवाती है। झारखंड में हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ, और दिल्ली व हरियाणा में भी ठीक ऐसा ही हुआ था। इससे पता चलता है कि भाजपा घबराई हुई है। मान ने कहा कि रेड में कुछ भी नहीं मिला, बल्कि उन्होंने क्लीन चिट दे दी। मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हम राजनीति में धंधा करने नहीं आए हैं। सीएम ने एक बार फिर दोहराया कि नशा गुजरात से आ रहा है। चुनाव नजदीक है, इसलिए ये सब किया जा रहा है। ये भाजपा का पुराना तरीका है। हम भागने वालों में से नहीं हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर के बारदवाल गांव में एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला रखेंगे।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें