Tribune Times

Tribune Times

एजीटीएफ और लुधियाना पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ग्लॉक पिस्तौल बरामद

SHARE:

 

पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब डीजीपी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, “एक बड़ी कामयाबी में, पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो साथियों को पकड़ा है। उनके पास से एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।” शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उन्हें जबरन वसूली के सिलसिले में चंडीगढ़ और मोहाली इलाके में फायरिंग करने का काम सौंपा गया था। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से फायरिंग की बड़ी योजना नाकाम हो गई।
डीजीपी के पोस्ट में बताया गया, “शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उन्हें जबरन वसूली के सिलसिले में चंडीगढ़-मोहाली इलाके में फायरिंग करने का काम सौंपा गया था। समय रहते उनकी गिरफ्तारी से फायरिंग की योजना नाकाम हो गई।”
इस मामले में लुधियाना के पीएस डिवीजन नंबर 8 में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। अब पुलिस आरोपियों के विदेशी हैंडलर्स और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को रोकने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि पंजाब में पिछले कुछ महीनों में जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनके तार अक्सर विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े होते हैं। ऐसे में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। पुलिस लगातार ऐसे नेटवर्क पर नजर रखे हुए है और कई बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें