कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त कपूरथला मार्किट कमेटी के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन का पदग्रहण समारोह 29 सितंबर को सुबह 10:00 बजे दाना मंडी कपूरथला में होगा।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर बोलते हुए चेयरमेन इंडियन ने शहर के सभी निवासियों से समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने न केवल वादे किए हैं,बल्कि उन्हें पूरा करके भी दिखाया है।उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कई सरकारें सत्ता में आईं,लेकिन पंजाब के आम लोगों की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका।लोग गलियों, नालियों और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते रहे।उन्होंने कहा कि अब लोग केवल राजनीतिक बयानों पर विश्वास नहीं करते,बल्कि जमीनी स्तर पर सरकारों के कार्यों का मूल्यांकन करते हैं।उन्होंने कहा कि कपूरथला मार्किट कमेटी के किसी भी आढ़ती,किसान, शेलर मालिक,मज़दूरसब्ज़ी मंडी,मंडी बोर्ड की सड़को सबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि चेयरमेन का पद उनके लिए सत्ता के सुखों का आनंद लेने का साधन नहीं है,बल्कि जनता की सेवा करने का दायित्व है।2027 के विधानसभा चुनावों के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में, इंडियन ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह कपूरथला निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के एक वफादार सिपाही हैं और विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी द्वारा सौंपे गए सभी कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।







