Tribune Times

Tribune Times

एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत चावला के घर पहुंची पुलिस, परिवार के लोगों से पूछताछ

SHARE:

 

लुधियाना। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा है। अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ श्री आनंदपुर साहिब में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह चावला के लुधियाना स्थित घर पर जांच पड़ताल की है। इस दौरान, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है। यह भी बताया गया कि पुलिस की कार्रवाई के बीच शिरोमणि अकाली दल के वकील परोपकार सिंह घुम्मण भी अमरजीत सिंह चावला के घर पहुंचे हैं। दरअसल, 21 अगस्त को एक महिला की शिकायत पर श्री आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 64, 127(2) और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसे श्री आनंदपुर साहिब स्थित एक सराय में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
दुष्कर्मों के आरोपों के बाद पिछले सप्ताह सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के पांच सिंह साहिबानों ने अमरजीत सिंह चावला को सिख पंथ से निष्कासित कर दिया। यह फैसला अकाल तख्त सचिवालय में हुई बैठक में लिया गया। इसकी घोषणा अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने की।
अकाल तख्त ने चावला के खिलाफ आनंदपुर साहिब में दर्ज रेप मामले को गंभीर पंथिक अनुशासनहीनता और सिख मर्यादा के उल्लंघन से जुड़ा मामला मानते हुए ‘गुरमाता’ पारित किया और उन्हें सिख पंथ से बाहर करने का फैसला सुनाया।
इसके साथ ही अकाल तख्त ने अपने अतिरिक्त हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह को भी पंथ से निष्कासित किया। उन पर एक महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। महिला की शिकायत में अकाल तख्त के अतिरिक्त हेड ग्रंथी मलकीत सिंह और तख्त केसगढ़ साहिब के चालक मोहन सिंह के नाम भी शामिल थे।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें