Tribune Times

Tribune Times

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल ! रेप के बाद छात्रा की खुदकुशी की अफवाह पर भड़के छात्र, तोड़फोड़ और आगजनी

SHARE:

 

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैंपस में रविवार तड़के उस समय भारी हंगामा और हिंसा भड़क उठी, जब एक छात्रा के साथ बाहरी व्यक्ति के रेप की अपुष्ट खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। इस अफवाह के बाद सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए, यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की, इमारतों में आग लगा दी और जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया।एसएसपी गौरव तूरा ने स्थिति की जानकारी देते हुए कहा, “रेप की एक फर्जी/अनवेरिफाइड खबर वायरल होने के बाद छात्रों में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फैल गया। अब तक की जांच में हमें इस कथित घटना का कोई सबूत नहीं मिला है और न ही पुलिस को ऐसी कोई शिकायत सौंपी गई है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है और हाईवे जाम किया है। हम छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति अब धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है।”पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को पूरी तरह शांत कराने और हाईवे पर यातायात बहाल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं, साथ ही उपद्रव फैलाने और अफवाह फैलाने वालों की भी पहचान की जा रही है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें