Tribune Times

Tribune Times

प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर कपूरथला की ओर से ‘एक शाम राधा रानी के नाम’ शालीमार बाग के प्रांगण में 29 सितंबर को

SHARE:

 

कपूरथला, 27 सितंबर 2026:  प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर कपूरथला की ओर से ‘एक शाम राधा रानी के नाम’ बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ शालीमार बाग के प्रांगण में आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 29 सितंबर 2026, शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर वेल्फेयर कमेटी रजि. कपूरथला के प्रधान मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक ने बताया कि ‘एक शाम राधा रानी के नाम’ के पावन अवसर पर वृंदावन से बाबा श्री चित्र विचित्र जी महाराज द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी ओर राधा रानी की महिमा का गुणगान अपने मधुर बाणी से करेगें । मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित ‘एक शाम राधा रानी के नाम’ में शामिल होकर श्री राधा-कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्ति एवं श्रद्धा से इस मंगलमय आयोजन की शोभा बढ़ाएं। मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर ‘एक शाम राधा रानी के नाम’ में सहभागिता करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का संदेश “राधे राधे” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं को धार्मिक एकता और भक्ति के वातावरण से जोड़ने का रहेगा। मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत श्री महारानी साहिबा मंदिर से पालकी में भगवान श्री राधा कृष्ण जी की प्रतिमा को सुशोभित कर शोभायात्र के रूप में शालीमार बाग के प्रांगण में भव्य दरबार में विराजमान किया जाएगा । शालीमार बाग को मंदिर कमेटी द्वारा रंगीन लाईटों व रंग बिरंगी चुनरियों से सजाया गया है। शालीमार बाग में लड्डू गोपाल जी का भव्य दरबार सजाया जाएगा ।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें