चंडीगढ़ । अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि मामले की जांच चल रही है। डीजीपी गौरव यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैंने अभी इस मामले से जुड़ी घटना वाली जगह का मुआयना किया है। इससे पहले, मैं पीड़ित परिवार से मिला और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।” डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। अब तक सामने आए तथ्यों से पता चलता है कि यह घटना रात करीब 12.30 बजे हुई। कल रात करीब 9.30 बजे हमलावरों ने दोपहिया वाहन पर उनका पीछा किया औरपिस्तौल से बहुत करीब से गोली मारी। हमें घटनास्थल से एक खाली कारतूस मिला है, जिसे अभी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। उन्हें पीछे से, गर्दन के पिछले हिस्से के पास एक गोली लगी। मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।







