Tribune Times

Tribune Times

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की आर्थिक तस्वीर में बड़ा बदलाव आया है-चेतन सूरी

SHARE:

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नेताओ ने जलाया  आशीर्वाद का दीया

 

कपूरथला()प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से जुड़े एक महीने के सेवा संकल्प अभियान और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर के तहत विरासती शहर में भाजपा नेताओ ने मोदी सरकार द्वारा कपूरथला को  रेलवे स्टेशन और क्रिटिकल ट्रोमा केयर सेंटर की दी गई सौगात पर आशीर्वाद के दिए जलाए और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई थी।उनके मुताबिक इस अवधि में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता की सेवा की है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक चुनौतियों से निकलकर मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने का काम किया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की आर्थिक तस्वीर में बड़ा बदलाव आया है।चेतन सूरी ने कहा कि जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल मंत्र रहा है।सरकार के प्रमुख के रूप में उनकी जन-सेवा और देश को समर्पित यह 25 वर्षों की यात्रा पूरी तरह अभूतपूर्व रही है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व ने देश को एक नया सामर्थ्य और दिशा दी है,जिसके परिणामस्वरूप आज पूरा देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कमान संभाली थी,तब स्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण थीं।हालांकि उन कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने ऐसी नई नीतियों,कार्यक्रमों और योजनाओं की शुरुआत की,जिनसे आम नागरिकों के जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव आए हैं।चेतन सूरी ने कहा कि भारतीय परंपरा में सेवा को सदैव जीवन-मूल्य के रूप में देखा गया है।सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर है।उन्होंने कहा कि कोई विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से युवा अपने नवाचार से,महिला अपने अनुभव और सामुदायिक सहभागिता से किसान जल एवं पर्यावरण संरक्षण से और कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज के लिए योगदान दे सकता है।उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया पहल के माध्यम से हम अपने पूर्वजों,बुजुर्गों और समाज से मिले संस्कारों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए सेवा और संवेदनशीलता की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान किसी एक व्यक्ति,संस्था या विभाग का अभियान नहीं है।इसकी सफलता प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से सुनिश्चित होगी।उन्होंने कहा कि यह संकल्प किसी जरूरतमंद की सहायता करने,किसी बुजुर्ग का सम्मान करने,किसी बच्चे की शिक्षा में सहयोग करने,पौधा लगाने,जल बचाने,स्वच्छता अपनाने या समाज के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कोई अन्य सकारात्मक कार्य करने का हो सकता है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें