Tribune Times

Tribune Times

हरप्रीत सिंह को मिसल सतलुज कपूरथला जिला की कमान : अजयपाल सिंह बराड़

SHARE:

 

फगवाड़ा 30 अगस्त, 2026

मिसल सतलुज पार्टी के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह बराड़ ने सरदार हरप्रीत सिंह को मिसल सतलुज पार्टी का कपूरथला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति मिसल सतलुज पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा कपूरथला जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

एक संदेश में सरदार अजयपाल सिंह बराड़ ने आशा व्यक्त की कि सरदार हरप्रीत सिंह अपनी मेहनत, लगन और क्षमता से कपूरथला जिले में मिसल सतलुज पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे और बड़ी संख्या में युवाओं के पार्टी से जुड़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मिसल सतलुज की सोच, पंजाब के अधिकारों और लोगों से जुड़े मुद्दों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में नई जिम्मेदारी संभालने वाली जिला टीम महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर सरदार हरप्रीत सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह बराड़ और मिसल सतलुज पार्टी की समूची वरिष्ठ लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि कपूरथला जिले में मिसल सतलुज को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की विचारधारा, नीतियों और गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए लगातार मेहनत की जाएगी।

इस अवसर पर सरदार जगबीर सिंह, अध्यक्ष एस.सी. विंग मिसल सतलुज, द्वारा हरप्रीत सिंह को मिसल सतलुज पार्टी की ओर से मिसल सतलुज का सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दोआबा जोन के अध्यक्ष सरदार तेजविंदर सिंह तेज़ी मांगड़, नकोदर से हलका इंचार्ज सरदार दविंदर सिंह संघोवाल, जिला जालंधर अध्यक्ष, यूथ विंग से संबंधित सरदार मनप्रीत सिंह, सर्कल बिलगा, सुनील औजला को जिला जालंधर यूथ अध्यक्ष, दविंदर कुमार, गगनदीप, भारतपुरी, हरप्रीत सिंह घुम्मण, विशालपुरी, रितक कुमार, नरिंदर सिंह मान, मनप्रीत सिंह, दिलावर सिंह, सौरव शर्मा और दिलबाग सिंह भी मौजूद थे।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें