Tribune Times

Tribune Times

कांग्रेस नेता गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या, दो लोग घायल

SHARE:

 

ममदोट के बाजार में उस समय दहशत फैल गई, जब बदमाशों ने कार सवार नगर पंचायत प्रधान के साथियों और बाइक सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक वारदात ममदोट पुलिस थाने से करीब 250 मीटर की दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी के कुछ साथी सवार थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे हमलावरों ने कार को निशाना बनाते हुए कई गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावरों ने बाइक सवार दो युवकों पर भी फायरिंग कर दी।बाइक पर पार्षद कोमलजीत कौर का देवर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और हरप्रीत सिंह सवार थे। फायरिंग में दोनों घायल हो गए। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवक को भी गोली लगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों का साथी भी बताया जाता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर ये हमला हुआ है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। फायरिंग में हरप्रीत सिंह समेत दो अन्य युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें