Tribune Times

Tribune Times

नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ में 162 लोगों की मौत, लापता लोगों की संख्या बढ़कर 826

SHARE:

 

काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गयी और बाढ़ में लापता लोगों की संख्या बढ़कर 826 हो गई है। इनमें 590 पर्यटक और 177 भारतीय सहित स्थानीय निवासी, सुरक्षाकर्मी तथा विदेशी और नेपाली पर्यटक शामिल हैं। काठमांडू पोस्ट ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को आई बाढ़ के बाद लापता लोगों में नेपाली सेना के 44 जवान, नेपाल पुलिस के 28 कर्मी और सशस्त्र पुलिस बल के 13 कर्मी शामिल हैं। प्राधिकरण ने बताया कि रसुवा और नुवाकोट जिलों से कुल 162 लोगों के संपर्क से बाहर होने की सूचना है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार अधिकारियों की पहुंच से बाहर पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कुल 590 पर्यटकों के संपर्क में नहीं होने की सूचना है, जिनमें 476 विदेशी और 114 नेपाली नागरिक हैं। बोर्ड के अनुसार, लापता विदेशी पर्यटकों में 177 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा 63 अमेरिकी, 53 यूक्रेनी, 34 ऑस्ट्रेलियाई और 33 ब्रिटिश नागरिकों का भी पता नहीं चल पाया है। जिन लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा उनमें 25 कनाडाई, आठ जर्मन तथा सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका के छहछह नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान जारी है। सुरक्षाकर्मी और स्थानीय प्रशासन नदी के किनारों तथा निचले इलाकों में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें