Tribune Times

Tribune Times

मंडी कार्यलय के बाहर भारतीय किसान यूनियन डकौंडा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को चेयरमैन इंडियन ने कराया समाप्त

SHARE:

 

धरने में मिठाई का एक डिब्बा लेकर पहुंचे पहुंचे चेयरमैन इंडियन,चेयरमैन बनने की खुशी में प्रदर्शनकारियों का करवाया मुँह मीठा

 

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला, 25 अगस्त 2026 :

 

शेखूपुर सुल्तानपुर से सैदोवाल जाने वाली सड़क और अन्य संपर्क सड़कों की बेहद खराब हालत को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंडा द्वारा जिला मंडी कार्यालय के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान, मार्किट कमेटी के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन मिठाई का डिब्बा लेकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे।इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा मार्किट कमेटी का चेयरमेन बनाएं की ख़ुशी में प्रदर्शनकारियों का मुँह मीठा  प्रसन्न करवाया और आश्वासन दिया कि मैं भी आपका भाई हूं और आपकी हर समस्या सुनी और हल की जाएगी।इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने गुरपाल सिंह इंडियन को ज्ञापन सौंपते हुए उनका ध्यान इस ओर दिलाया कि शेखूपुर सुल्तानपुर से सैदोवाल गांव तक की सड़क की हालत बेहद दयनीय है।प्रधानमंत्री योजना के तहत इस सड़क के लिए निर्धारित पांच वर्ष की अवधि भी बहुत पहले ही समाप्त हो चुकी है।यह मुख्य सड़क माधो,झंडा,सैदोवाल,गोसल,भंडाल से होकर गुजरती है और फिर राजपुर कुलार रोड से जुड़कर मालवा क्षेत्र के लिए मलसियां ​​शाहकोट राजमार्ग से मिलती है।इस सड़क से सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन लाखों यात्री इससे होकर गुजरते हैं।इसके अलावा,सैदोवाल से गोसल और पखोवाल तक जाने वाली सड़क की हालत भी बेहद खराब है।रेल कोच फैक्ट्री की दीवार के पास सुल्तानपुर रोड से सैदोवाल और मंगारोडा जाने वाला ढाई किलोमीटर का हिस्सा लगभग पूरी तरह से टूटा हुआ है।इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों कर्मचारी रेल कोच फैक्ट्री जाते हैं। सड़क पर बने बड़ेबड़े गड्ढों के कारण आम राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस मौके पर मांग सुनने के बाद गुरपाल सिंह इंडियन ने तुरंत मौके पर ही बोर्ड के एक्ससीएन राकेश कुमार से बात की और उनसे सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया।एक्ससीएन से बात करने के बाद गुरपाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य 15 दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला अध्यक्ष राणा सैदोवाल,आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष करनैल सिंह घुम्मण,राजपूत बोर्ड के चेयरमैन सुखदेव सिंह रिंकू,आप के जिला युवा संयुक्त सचिव सारांश मरवाहा, सुखविंदर सिंह नत्थू चाहल,पार्षद हरप्रीत सिंह,परविंदर सिंह सरपंच सैदोवाल,मनजीत सिंह बस्सी सरपंच माधो झंडा, अवतार सिंह,सतविंदर सिंह,हरजिंदर सिंह निन्नी(पंच सैदोवाल)गुरदीप सिंह,मनजिंदर कमल सैदोवाल,सुखदेव सिंह(भंडाल)जगतार सिंह,करनैल सिंह,सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह,रणजीत सिंह(पूर्व सरपंच सैदोवाल चरणजीत सिंह,कमलजीत सिंह पंच,काला (पंच)सुक्खा गोसल(पंच) और गोपी मंगरौड़ा सहित बड़ी संख्या में पंच साहिबान और क्षेत्र के निवासी उपस्थित थे

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें