Tribune Times

Tribune Times

पंथक एकता के साथ शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट का 5वां स्थापना दिवस

SHARE:

 

नई दिल्ली, 25 अगस्त, 2026

 

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज पंथक कन्वेंशन बड़े उत्साह, श्रद्धा और चढ़दी कला की भावना के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेते हुए पंथक एकता, एकजुटता और साझा संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया।

 

इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि यह पंथक कन्वेंशन सिख कौम की एकता, चढ़दी कला और पंथक मुद्दों के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगत की बड़ी संख्या में भागीदारी ने इस समागम को और भी प्रभावशाली एवं यादगार बना दिया है।

 

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पंथक समागम में मेहमानों और विभिन्न शख्सियतों की गरिमापूर्ण उपस्थिति तथा सक्रिय भागीदारी ने कन्वेंशन की महत्ता को और बढ़ाया। दोनों नेताओं ने कहा कि मेहमानों द्वारा दिया गया सहयोग और मार्गदर्शन समूची संगत के लिए प्रेरणादायक रहा।

 

सरदार हरमीत सिंह कालका और सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कन्वेंशन में बड़ी संख्या में पहुंची समूची संगत का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि संगत का यह प्यार और उत्साह पंथ के प्रति उसकी गहरी श्रद्धा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ यह विशाल समागम पंथ की चढ़दी कला, एकता और साझा संकल्प को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा। उन्होंने इस कन्वेंशन को यादगार और प्रभावशाली बनाने के लिए समूची संगत का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें