Tribune Times

Tribune Times

डीएसजीएमसी द्वारा गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में संगत की सुविधा के लिए नया शेड स्थापित

SHARE:

 

नई दिल्ली 1 अगस्त, 2026 दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने जानकारी दी कि श्री गुरु साहिब जी की अपार कृपा से गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में देश-विदेश से माथा टेकने आने वाली संगत की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक नया शेड स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह नया शेड भले ही एक छोटा-सा प्रयास है, लेकिन संगत को अधिक आराम, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदैव इस बात के लिए प्रतिबद्ध रही है कि गुरु घर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को उत्कृष्ट प्रबंध तथा सुखद एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का संकल्प है कि गुरुद्वारा साहिबों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को निरंतर आधुनिक एवं बेहतर बनाया जाए, ताकि गुरु साहिब के दरबार में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित, आरामदायक और सम्मानित महसूस करे।

डीएसजीएमसी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भविष्य में भी संगत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखेगी तथा गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें