Tribune Times

Tribune Times

मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना-चेतन सूरी

SHARE:

 

 

पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठित करने के प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का किया स्वागत

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठित करने के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा के जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने इसे युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए ऐतिहासिक और निर्णायक कदम बताया है।चेतन सूरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को घोषणा की है कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केसों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।चेतन सूरी ने कहा यह निर्णय करोड़ों छात्रों के भविष्य की रक्षा की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है।इससे परीक्षाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को न्याय मिलेगा।उन्होंने इसे छात्र हितों की रक्षा का महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब कानून पूरी कठोरता से काम करेगा।चेतन सूरी ने मोदी सरकार में युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा।यह फैसला ईमानदार छात्रों के विश्वास को और मजबूत करेगा।उन्होंने कहा युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है।दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।उन्होंने कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।चेतन सूरी ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक में शामिल लोगों को त्वरित और सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्टट्रैक अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया है यह निर्णय छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम है।चेतन सूरी ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि मोदी सरकार द्वारा देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।चेतन सूरी ने याद दिलाया कि केंद्र सरकार पहले ही पब्लिक एग्जामिनेशन(प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स)एक्ट,2024 लाकर परीक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून बना चुकी है।चेतन सूरी ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा केवल किसी एक राज्य या केंद्र सरकार तक सीमित नहीं है,बल्कि पूरे देश की चिंता का विषय है।जैसे ही मोदी सरकार को पेपर लीक की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई की गई और अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराध में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए देश के वरिष्ठ वकीलों को भी आगे आना चाहिए,ताकि भविष्य में ऐसे अपराध करने वालों के मन में कानून का डर पैदा हो।चेतन सूरी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना है।इसी वजह से नीट की दोबारा परीक्षा जल्द कराई गई और उसका परिणाम भी बिना किसी देरी के घोषित किया गया,ताकि छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक रैकेट में शामिल जिन लोगों की पहचान हुई है,उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।अब सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि दोषियों को इतनी सख्त सजा मिले कि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत करे।चेतन सूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि पेपर लीक केवल किसी एक राज्य या केंद्र सरकार का विषय नहीं है,बल्कि यह पूरे देश और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है।इस लिए सभी राज्यों और सभी राजनीतिक दलों को इस अपराध के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह किसी दलगत राजनीति का मुद्दा नहीं, बल्कि देश और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का सवाल है।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि सरकार सिर्फ भविष्य में पेपर लीक रोकने का भरोसा ही नहीं दे रही,बल्कि देश के युवाओं को विश्व स्तर पर नेतृत्व करने के लिए भी तैयार कर रही है।उन्होंने कहा है कि भारत के युवा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार का पूरा ध्यान उनके भविष्य को मजबूत बनाने पर है।

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें