Tribune Times

Tribune Times

सर्च ऑपरेशन के दौरान दो किलो 440 ग्राम हेरोइन, पांच विदेशी पिस्तौलें, दस मैगजीन व 47 कारतूस बरामद

SHARE:

 

फिरोजपुर सीमा क्षेत्र में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो किलो 440 ग्राम हेरोइन, पांच विदेशी पिस्तौलें, दस मैगजीन 47 कारतूस बरामद किए हैं। उक्त सामग्री पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम आई थी।

जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान बीएसएफ ने पुलिस को सीमावर्ती गांव बूला राय हिठाड़ के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान गांव बूला राय हिठाड़ निवासी अमृतपाल सिंह पुत्र शंभू सिंह के खेतों से एक बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। 

पुलिस के मुताबिक खेत से पांच विदेशी पिस्तौलें, 10 मैगजीन और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से तस्करी कर भारतीय सीमा में गिराए गए थे। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह बीएसएफ बटालियन-50 को दोना मत्तड़ गजनी वाला के खेतों से दो किलो 440 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। ये भी पाकिस्तानी ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में फेंकी गई थी। पुलिस और बीएसएफ पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इसके साथ यह पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को किसके लिए भेजा गया था और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क में कौनकौन लोग शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें