Tribune Times

Tribune Times

350वें शहीदी दिवस को विश्व स्तर पर मनाने के लिए दिल्ली समिति के व्यापक प्रयास : हरमीत सिंह कालका

SHARE:

 

नई दिल्ली 26 जून, 2026

 

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा धर्म और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अद्वितीय शहादत देने वाले भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों को भव्य एवं उच्च स्तर पर आयोजित करने के उद्देश्य से आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शहीदी दिवस से संबंधित धार्मिक, ऐतिहासिक तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगतों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत विश्व इतिहास में धार्मिक स्वतंत्रता, मानवाधिकारों तथा सर्वधर्म समभाव की सबसे महान मिसाल है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब तथा उनके महान साथियों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से दिल्ली कमेटी द्वारा विशेष धार्मिक समागम, गुरमति कार्यक्रम, ऐतिहासिक प्रदर्शनियां, सेमिनार तथा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 350वां शहीदी दिवस केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश को विश्वभर में प्रसारित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने समस्त संगतों से अपील की कि वे इस महान अवसर को समर्पित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं संगतों ने विश्वास दिलाया कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरा सहयोग देंगे, ताकि गुरु साहिब और महान शहीदों के अतुलनीय बलिदान का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें