नीतीश का पहला वादा पूरा, 10 लाख महिलाओं के खाते में आए 10-10 हजार

 

 

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावों के दौरान महिलाओं से किए गए एक बड़े वादे को पूरा कर दिया है। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दस लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए प्रति लाभुक की दर से 1000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। श्री कुमार ने आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दस लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 1000 करोड़ की राशि हस्तांरित की। इस अवसर पर श्री कुमार कहा कि इस बार बिहार के लोगों ने विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जिताया है तथा फिर से अगले पांच वर्षों तक बिहार की सेवा करने का मौका दिया है।उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सभी महिलाओं के साथसाथ बिहार के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज महिला रोजगार योजना के तहत अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए 10 लाख महिलाओं को दसदस हजार रुपए की सहायता राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले एक करोड़ 46 लाख महिलाओं को यह सहायता राशि दी जा चुकी है। आज 10 लाख महिलाओं को यह सहायता दी जा रही है। कुल मिलाकर एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिल जायेगा। इस योजना में दी गयी सहायता से काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी पसंद का रोजगार शुरू किया है। जो महिलाएं अपना रोजगार अच्छे से करेंगी, उन्हें आगे दो लाख रुपये तक की सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अब इसके बाद जो परिवार बचे हैं, उनको भी अगले महीने तक सहायता राशि दे दी जायेगी। इससे राज्य के सभी परिवारों की महिलाओं को काफी फायदा होगा

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें