हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, उड़े परखच्चे; तीन लोगों की मौत

 

मिर्जापुर जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर रहे चालक और खलासी भी चपेट में गए। जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कार प्रयागराज की है। ट्रक बाहर का है। तीन लोगों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने के कारण किसी की पहचान नहीं हो सकी है। मिर्जापुर के कछवां की पुलिस मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराने में जुटी है। 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें