Tribune Times

Tribune Times

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80% काम पूरा, वैष्णव बोले- अगले साल से शुरू होगा सफर

SHARE:

 

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 2027 में बुलेट ट्रेन सेवा का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वैष्णव ने आज अहमदाबाद हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक कर शहर और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अहमदाबाद और रेलवे से संबंधित पांच प्रमुख परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में सूरत–बिलीमोरा सेक्शन पर बुलेट ट्रेन सेवा का पहला चरण शुरू हो जायेगा। इसके बाद परियोजना का विस्तार क्रमिक रूप से वापी -सूरत, अहमदाबाद और अंततः मुंबई तक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गुजरात, विशेष रूप से अहमदाबाद में विश्वस्तरीय रेलवे अवसंरचना, आधुनिक रेलवे स्टेशन, बेहतर सड़क संपर्क और अत्याधुनिक परिवहन सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, शहरी यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नयी गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 28 फरवरी और 31 मार्च को साणंद में दो अन्य सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी जा चुकी है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें