ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला 15 अप्रैल ,
शिक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने के उद्देश्य से पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान जी तथा माननीय श्री हरजोत सिंह बैंस, शिक्षा मंत्री पंजाब के नेतृत्व में पंजाब के प्रत्येक स्कूल के नवीनीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। इस तहत आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, चारदीवारी और बाथरूम आदि का निर्माण किया जा रहा है।इसी कड़ी के अंतर्गत जिला कपूरथला के अंतर्गत आने वाले सरकारी प्राइमरी स्कूल नत्थू चहल, ब्लॉक कपूरथला-1 में आयोजित किए जा रहे स्कूल बुनियादी ढांचे के उद्घाटन समारोह में पंजाब सरकार के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय शायर तथा “ट्रेडर्स कमीशन एक्साइज और टैक्सेशन विभाग कपूरथला” के ज़िला चेयरमैन श्री कंवर इकबाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नए बने अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उद्घाटन करेंगे।हमारे संवाददाता द्वारा चेयरमैन श्री कंवर इकबाल सिंह जी से इस उद्घाटन समारोह के संबंध में की गई विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने के लिए राज्य के हर जिले में सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था और भवनों के नवीनीकरण के माध्यम से उनकी सूरत बदली जा रही है। पंजाब सरकार का यह सपना है कि हमारे राज्य का पढ़ा-लिखा युवा वर्ग विदेशों की चकाचौंध को छोड़कर अपने ही प्रदेश में अपनी योग्यता के आधार पर अच्छी नौकरियां प्राप्त करे और बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करे।













