ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला 11 अप्रैल ,
शालीमार बाग, कपूरथला स्थित सीनियर सिटीजन क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्लब के अध्यक्ष श्री जगदीश सहगल के नेतृत्व में कपूरथला के नव-नियुक्त उपायुक्त माननीय श्री आकाश बंसल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त श्री आकाश बंसल का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं क्लब की निर्देशिका (डायरेक्टरी) भेंट की। क्लब के अध्यक्ष श्री जगदीश सहगल ने उपायुक्त से क्लब का दौरा करने का अनुरोध भी किया, ताकि वे क्लब की गतिविधियों से अवगत हो सकें।
प्रतिनिधिमंडल में क्लब के उपाध्यक्ष श्री नरेश गुलाटी, ऑडिटर श्री कमल किशोर, तथा सदस्य श्री जितेंद्र बेदी, श्री जसविंदर सिंह एवं श्री नरिंदर सिंह शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि उपायुक्त के मार्गदर्शन एवं सहयोग से क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
— प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता: राकेश शर्मा, महासचिव, सीनियर सिटिजन्स क्लब।












