भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं,संकल्प का दिन-मनोरंजन कालिया

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला  7 अप्रैल ,

 

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल के दिशानिर्देश के तहत अमृतसर रोड मंदिर धर्म सभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।इस मौके पर विशेष तोर पर पहुंचे सीनियर भाजपा नेता व पूर्व केबिनट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला।मनोरंजन कालिया ने अपने संबोधन में कहा कि कपूरथला में कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है,जब कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रण लेते हैं।मनोरंजन कालिया ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा की आज की मजबूत स्थिति लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग का परिणाम है।उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 में पार्टी की स्थापना हुई,लेकिन इसकी वैचारिक जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं,जिसने राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती दी।मनोरंज कालिया ने 6 अप्रैल को भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिवस बताया।उन्होंने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व ने पार्टी की मजबूत नींव रखी,जिसके चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन सकी है।उन्होंने  बताया कि पार्टी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है और हाल ही में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता बढ़ाना और उनकी कार्यशैली को और प्रभावी बनाना है।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का प्रण लिया।इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव कपूरचंद थापर,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा,प्रदेश कार्यकारणी श्याम सुंदर अग्रवाल,जगदीश शर्मा,मधु सूद,मोहिंदर सिंह बालेर, सन्नी बैंस,रोशन लाल सबरवाल,रमेश शर्मा,गोरा गिल,सौरव खुल्लर,चन्दर शेखर,ईशा महाजन,कमल प्रभाकर,लक्की सरपंच,सरबजीत सिंह देओल,राजन ठिगी,मास्सा सिंह,डा. अमरनाथ,रविंदर शर्मा,सुनील शर्मा,रीतू कुमरा,सुशिल शर्मा, आभा आनंद,बलवंत सिंह बूटा,गुरजीत सिंह,साहिल वालिया,अक्षित कालिया,अंकुश चौहान,अंकुर अरोड़ा,बॉबी मल्होत्रा,आशीष मेहता,बलजिंदर पवार,शार्प सबरवाल आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें