पंजाब को लौटाएंगे उसकी खोई हुई शान, बनाएंगे फिर से स्वर्ण राज्य: नवजोत कौर सिद्धू

 

 

चंडीगढ़ पूर्व क्रिकेटर कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी बना ली है, जिसका नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी रखा है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी पंजाब को उसकी खोई हुई पुरानी शान एकस्वर्ण राज्यहोने का गौरव वापस दिलाने का काम करेगी। नवजोत कौर सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसके बैकग्राउंड में नई पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी लिखा है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि बहुप्रतीक्षित घोषणा। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प का काम किया है, जिसमें हमने वर्तमान राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन मानकों का गहराई से अध्ययन और मूल्यांकन किया है। हम केवल अपने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं और लोगों को वही देना चाहते हैं, जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और हमसे अपेक्षा रखते हैं। नवजोत कौर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह एक दिव्य प्रेरणा है, जिसने कुछ ऐसे समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ ला दिया है, जिनके पास हर राज्य में काम करने की क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ संकल्प है। उनका साझा लक्ष्य है न्याय और शांति प्रदान करना और प्रेम के माध्यम से उच्च चेतना की ऊर्जा के साथ काम करते हुए ठीक वही कर दिखाना जो वाहेगुरु जी हमसे चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “हम पंजाब को उसकी खोई हुई पुरानी शान एकस्वर्ण राज्यहोने का गौरव वापस दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। एक ऐसा राज्य जहां लोग प्रेम, मिलबांटकर रहने, न्याय, स्वतंत्रता के अधिकार और आजादी की शक्ति को पहचानते हों। जहां लोग बिना किसी बाहरी दखल के निस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से काम करते हुए अपने लक्ष्यों, मूल्यों और दृष्टिकोण को प्राप्त करते हों।
उन्होंने कहा, “यह पंजाब के लोगों की, लोगों के लिए और लोगों द्वारा चलाई जाने वाली सरकार होगी। हमसत्य तथा प्रेमके उस मार्ग पर चलेंगे जो स्वयं वाहेगुरु जी की भाषा है।
गौरतलब है कि डॉ. नवजोत कौर ने जब कांग्रेस में सीएम की कुर्सी 500 करोड़ में बिकने वाला आरोप लगाया तो उसके बाद पंजाब की राजनीति में उथलपुथल मच गई। कांग्रेस के स्थानीय नेता से लेकर हाईकमान तक सब विपक्ष के निशाने पर गए। उसके बाद पार्टी ने सख्त रवैया दिखाते हुए नवजोत कौर को शोकॉज नोटिस जारी किया।
पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाती, उससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद नवजोत कौर ने केंद्र सरकार की तारीफ करनी शुरू की तो कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में शामिल होंगी, लेकिन देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पार्टी लॉन्च करके उन्होंने सभी को हैरत में डाल दिया। हालांकि, पार्टी की घोषणा करते वक्त उनके साथ उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू नहीं दिखे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें