ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला 6 अप्रैल ,
सीनियर सिटीजन क्लब, शालीमार बाग, कपूरथला के नव निर्विरोध अध्यक्ष श्री जगदीश सहगल ने तीसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर 94 वर्षीय प्रख्यात धार्मिक उपदेशक श्री नरिंदर पंछी, प्रोफेसर सागर तथा श्री राकेश महाजन (एडमिनिस्ट्रेटर, एमडीएसडी स्कूल, मॉल रोड) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री नरिंदर पंछी ने ‘समाज में नैतिक मूल्यों’ पर प्रकाश डालते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निस्वार्थ कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने क्लब की सदस्यता भी ग्रहण की, जो क्लब के लिए गर्व का विषय रहा।
प्रोफेसर सागर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री जगदीश सहगल के समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
श्री राकेश महाजन, एडमिनिस्ट्रेटर, एमडीएसडी स्कूल ने भी श्री सहगल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीनियर सिटीजन क्लब कपूरथला के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुका है। उन्होंने क्लब के महासचिव श्री राकेश शर्मा की कार्यशैली की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी टीम बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर रही है।
सीनियर सदस्य सुरिंदर सूद ने भी नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी टीम को वर्ष 2026-2027 के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्टेज सेक्रेटरी श्री राकेश शर्मा ने श्री जगदीश सहगल को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात अपने संबोधन में श्री सहगल ने कहा कि प्रारंभ में उन्हें तीसरे कार्यकाल में कोई विशेष रुचि नहीं थी, किंतु क्लब के सदस्यों के आग्रह पर उन्होंने यह दायित्व स्वीकार किया।
उन्होंने शपथ लेते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे तथा क्लब की एकता, प्रगति और गरिमा को बनाए रखने हेतु समर्पित रहेंगे।
समारोह के अंत में अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा क्लब के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को करेंसी माला, पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष नरेश गुलाटी एवं महासचिव श्री राकेश शर्मा द्वारा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह एवं गुलाब की माला भेंट की गई। अंत में सभी सदस्यों द्वारा समूह फोटो भी लिया गया।
निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे; कमल धीर, प्रदीप कुमार, राज कुमार घई, रमेश मेहरा, तरलोक सिंह, कृष्ण लाल, ज्योति शर्मा, अरुण गुप्ता, जतिंदर बेदी, मंजीत पुरी, शिव कुमार, जोगिंदर तलवार, जसविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, नरिंदर कुमार, विपिन महाजन , परमजीत, चरण जीतलाल ,जसपाल नाहर, चरण जीत, मंगत राम.
सीनियर सिटीजन क्लब, कपूरथला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश सहगल को सम्मानित करते सदस्य।
प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता: राकेश शर्मा, महासचिव, सीनियर सिटिज़न्स क्लब, शालीमार बाग, कपूरथला।











