राणा गुरजीत सिंह द्वारा बड़े घल्लूघारे के शहीदों को कोटि-कोटि नमन

 

कपूरथला  9 फरवरी, 2026

कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने आज एक संदेश में सिख इतिहास के सबसे दर्दनाक और बलिदान से परिपूर्ण अध्याय बड़े घल्लूघारे के शहीदों को कोटि-कोटि नमन अर्पित किया।

उन्होंने कहा कि बड़ा घल्लूघारा सिख कौम की अडिग वीरता, अटल संकल्प और अटूट चढ़दी कला की अविस्मरणीय गाथा है, जिसने न केवल सिख इतिहास बल्कि सम्पूर्ण मानवता के इतिहास में भी शहादत की एक अमिट मिसाल कायम की है।

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि बड़े घल्लूघारे के शहीदों ने असहनीय अत्याचारों के सामने झुकने के बजाय अपने प्राणों की आहुति देकर धर्म, न्याय और स्वतंत्रता के अमूल्य सिद्धांतों की रक्षा की। उनकी शहादत सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि आज की पीढ़ी के लिए यह आवश्यक है कि वह शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारे, सहिष्णुता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर दृढ़ता से अग्रसर रहे।

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि सिख कौम की चढ़दी कला और शहीदों की कुर्बानी सदैव हमारे लिए प्रकाश-स्तंभ बनकर मार्गदर्शन करती रहेगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें