Tribune Times

Tribune Times

सुल्तानपुर लोधी के कण-कण को श्री गुरू नानक देव जी के चरणों का स्पर्श प्राप्त है

SHARE:

 

-सुल्तानपुर लोधी की धरती पर बाबा नानक जी ने 14 साल 9 महीने 13 दिन व्यतीत किए थे

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला

 

सुल्तानपुर लोधी के कण–कण को श्री गुरू नानक देव जी के चरणों का स्पर्श प्राप्त है। इस पावन धरती पर श्री गुरू नानक देव जी ने जपुजी साहिब के मूल मंत्र ‘इक ओंकार सतनाम करता पुरख निरभै निरवैर अकाल मूरत’ की रचना की थी। जिस स्थल पर ‘इक ओंकार’ शब्द का पहला उच्चारण किया था,उसी स्थल पर आज गुरूद्वारा संतघाट साहिब सुशोभित है। सुल्तानपुर लोधी की धरती पर बाबा नानक जी ने 14 साल 9 महीने 13 दिन व्यतीत किए थे। इतना ही नहीं, इसी धरती से चारों दिशाओं की यात्र चार उदासिया शुरू की गई थी। गुरू नानक देव जी की बाणी समूची कायनात की मुक्ति का संदेश मानी जाती है। इस इलाही बाणी और समूचे श्री गुरू ग्रंथ साहिब (आदि ग्रंथ) की बुनियाद गुरूद्वारा संतघाट साहिब में रखी गई। सोलहवीं शताब्दी में ही जिस श्री गुरू ग्रंथ साहिब की आधारशिला गुरू नानक देव जी ने सुल्तानपुर लोधी में रखी, उसके बाद में बाकी गुरूओं ने पूरा करवाया। इतिहास बताता है कि श्री गुरू नानक देव जी ने सुल्तानपुर लोधी में अपने लंबे प्रवास के दौरान पश्चिम दिशा से गुरूद्वारा श्री बेर साहिब से काली बेई में डुबकी लगाई और तीसरे दिन काली बेई में से पूर्व दिशा मे संत रूप में प्रकट हुए। उसी स्थान पर आजकल गुरूद्वारा संतघाट साहिब सुशोभित है। इस संबंध में भाई गुरदास जी अपनी वारों में लिखते है कि गुरू जी तीन दिन निरंकार के देश सचखंड में विलीन रहे और वहां से नौ निधि नाम गरीबी अथवा बाणी के साथ गुरूवाई का सिरोपा लेकर प्रकट हुए। उसके बाद गुरूनानक देव जी ने श्री जपुजी साहिब के मूल मंत्र का उच्चरण किया। यहीं से गुरू जी ने भाई मरदाना द्वारा भाई फिंरद भागोआणीएं से रबाब मंगवाकर जगत सुधार के लिए पहली उदासी शुरू की थी और गुरू सिखी का पहला कदम शुरू हुआ। इसलिए सिख इस पवित्र स्थान को अपनी जन्मभूमि मानकर संत गुरू घाट यानी संतघाट साहिब के नाम से इसे सम्मान देते है। इस स्थान पर 1984 में संत बाबा जगतार सिंह जी तरनतारन वालो ने गुरूद्वारा संतघाट साहिब का निर्माण करवाने के लिए कारसेवा शुरू की और लगभग छह वर्षो के बाद 1990 में यह गुरूद्वारा बनकर तैयार हो गया। कहा जाता है कि इस गुरूद्वारे का निर्माण होने से पहले यहां पर सिर्फ एक ही कमरा बना हुआ था, जिसमें श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया जाता था। अब इस स्थान पर बाबा जगतार सिंह जी की ओर से संगत की कारसेवा द्वारा तैयार करवाया गया एक शानदार गुरूद्वारा है। कहते है कि पांचवें पातशाह श्री गुरू अजरुन देव जी ने डलला जाते समय गुरूद्वारा सेहरा साहिब में बैठकर इसका नाम संतघाट साहिब रखा था। संगत मानती है कि श्री गुरू नानक देव जी ने इस स्थान पर संत रूप धारण किया था। इस गुरूद्वारे से सटकर बहने वाली काली बेई की हालत बहुत खराब हो गई थी। लेकिन पिछले 20 वर्षो से पदमश्री व पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा इसे नया स्वरूप देने के लिए कारसेवा करवाई जा रही है। काली बेई के दोनों ओर सुंदर घाट बनाकर वातावरण को शुद्ध रखने के लिए फल व फूलदार पौधे लगाए गए है। इससे संतघाट से गुरूद्वारा बेर साहिब तक काली बेई की खूबसूरती को चार चांद लग गए है। दुनिया भर में सिख धर्म की आस्था का केंद्र गुरूद्वारा श्री संतघाट साबि के दर्शन करने को दूरदराज से आने वाली संगत पवित्र काली बेई में स्नान जरूर करती है।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें