Tribune Times

Tribune Times

रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला में सतर्कता जागरूकता पर सेमिनार आयोजित

SHARE:

 

कपूरथला, 30 अक्टूबर 2026: रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) द्वारा निर्धारित प्रमुख कार्यक्षेत्रों के अंतर्गत आरसीएफ के सतर्कता विभाग द्वारा 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चलने वाले तीन महीने के सतर्कता जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न निवारक सतर्कता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के अभियान का राष्ट्रीय विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि ” है।

इसी क्रम में आज आर सी एफ में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अजय नंदन, महाप्रबंधक, आर सी एफ, श्री रवि कुमार, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, श्री विनोद पाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा आर सी एफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर श्री अजय नंदन ने आर सी एफ के सतर्कता विभाग द्वारा प्रकाशित सतर्कता बुलेटिन के 27वें अंक का विमोचन किया, जिसमें सतर्कता से संबंधित महत्वपूर्ण पहलों एवं गतिविधियों को दर्शाया गया है।

सभा को संबोधित करते हुए श्री विनोद पाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने अभियान के दौरान आर सी एफ के सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के मूल्यों को अपनाकर भ्रष्टाचार के उन्मूलन में अपना योगदान दें।

इसके पश्चात श्री जुगल किशोर, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी ने निवारक सतर्कता के विभिन्न पहलुओं तथा इस दिशा में आरसीएफ के सतर्कता विभाग द्वारा की गई पहलों पर एक प्रस्तुति दी।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री अजय नंदन ने जोर देकर कहा कि सतर्कता केवल सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय सतर्क रहना चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निर्धारित प्रक्रियाओं, नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन हो।

इस अभियान के अंतर्गत आर सी एफ के सतर्कता विभाग द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्धारित प्रमुख कार्यक्षेत्रों में अनेक पहलें की गई हैं। इनमें सेमिनार, विभिन्न प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैलियां शामिल हैं। इन गतिविधियों कासप्ताह के दौरान  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति कर्मचारियों एवं आगंतुकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आर सी एफ परिसर के विभिन्न स्थानों पर सतर्कता जागरूकता संबंधी बैनर, पोस्टर एवं सेल्फी प्वाइंट भी लगाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में कर्मचारियों की  सतर्कता जागरूकता संबंधी कार्यप्रणालियों की समझ बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण तथा अनुबंध प्रबंधन मॉड्यूल विकसित करने की दिशा में भी कई पहलें की गई हैं, जिनका उद्देश्य आधिकारिक कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता, दक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रतिवर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। सरदार पटेल को लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है और उनका जीवन एवं आदर्श अटूट सत्यनिष्ठा, देशभक्ति तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें