नई दिल्ली 25 सितंबर, 2026 (मनमोहन सिंह)
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि भाई लखी शाह वणजारा हॉल में बिजली की खराबी के कारण श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के समापन को समर्पित श्री सहज पाठ साहिब जी का समागम अब गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब के मुख्य हॉल में आयोजित किया जाएगा।
सरदार कालका ने संगत से अपील की कि वे बड़ी संख्या में समागम में शामिल होकर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की पावन स्मृति को नमन करें और गुरु साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।








