Tribune Times

Tribune Times

फिरोजपुर में पुलिस ने 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की

SHARE:

 

फिरोजपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई थी।पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और खेप मंगवाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, थाना आरिफ के अंतर्गत आने वाले गांव जीवां भेड़ियां के पास सड़क किनारे स्थित खेतों में हेरोइन की खेप छिपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि तीन-चार दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई थी।सूचना मिलने के बाद एएसआई बलराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने संबंधित क्षेत्र में जांच और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बताए गए स्थान से 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप किसने मंगवाई थी और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें