Tribune Times

Tribune Times

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा- सियासी पारा चढ़ा

SHARE:

 

 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा के दूसरे दिन भी सियासी पारा चढ़ा रहा। शुक्रवार को जैसे ही यह यात्रा लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर पहुंची, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया और नारेबाजी की।

इससे पहले गुरुवार को चमकौर साहिब से यात्रा की शुरुआत के समय भी उन्हें इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को घेराबंदी कर फुटपाथ तक ही सीमित रखा और यात्रा के मार्ग में कोई व्यवधान नहीं आने दिया।

 

यात्रा के दौरान समराला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे तेवर दिखाए। कांग्रेस के दिवंगत ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवाड़ी के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध और गैंगस्टरवाद के कारण आम जनता खौफ में है। उन्होंने दावा किया कि नशेड़ियों के हाथों तिवाड़ी की हत्या होना प्रदेश के बिगड़ते हालात को दर्शाता है। चन्नी ने तिवाड़ी की पत्नी और दोनों बेटों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होने पर या तो पंजाब में वे रहेंगे या फिर गैंगस्टर। उनके मुताबिक, नशे और अपराध के खात्मे के लिए पार्टी के पास एक ठोस खाका तैयार है, जिसे सरकार बनते ही लागू किया जाएगा।

 

महिलाओं के मुद्दों पर सत्ताधारी दल को घेरते हुए पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय हर महीने आर्थिक सहायता देने का वादा कर वोट तो ले लिए गए, लेकिन आज तक वह गारंटी पूरी नहीं हुई। चन्नी ने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को एक हजार या पंद्रह सौ रुपये से भी अधिक राशि दी जाएगी और पिछला बकाया भी चुकाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में कार्यरत ‘सखियों’ की सेवाएं नियमित करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उन्हें केवल दस हजार रुपये मासिक मानदेय दे रही है, जबकि कांग्रेस उन्हें स्थायी नौकरी और पूरा वेतन देगी।

सुबह समराला में ट्रक ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए चन्नी ने सरकार पर इस वर्ग के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए वाहन खरीदने पर चार साल का अग्रिम कर वसूला जा रहा है और चिप लगाने के नाम पर भी अवैध वसूली हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की इन कथित अनियमितताओं को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें