स्वच्छता को बताया प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी-भाजपा
भाजपा नेताओ ने गांधी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर दिआ जोर
कपूरथला( )राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया।जिस के तहत विरासती शहर में भी भाजपा नेताओ ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव उमेश शारदा व भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के पूर्व सदस्य मनु धीर ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया।इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा नेता उमेश शारदा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज का आधार माना था।उनके स्वच्छता संबंधी संदेश को जन-जन तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।उमेश शारदा ने कहा स्वच्छता अभियान को एक सच्चा जनआंदोलन बनाने के लिए समाज के हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी,सामूहिक प्रयास और मानसिकता में बदलाव की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।जब तक स्वच्छता हर व्यक्ति की निजी जिम्मेदारी और आदत नहीं बनेगी,तब तक कोई भी अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता।इस अवसर पर भाजपा नेता मनु धीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिये स्वच्छ भारत अभियान शुरू करते हुये खुद हाथों में झाड़ू थामी थी तो पूरे देश ने हाथ में झाड़ू थाम लिया था। पीएम मोदी ने सफाई के प्रति देश में लोगों में जागरूकता और सकारात्मक सोच लाने का प्रयास किया और आज यह अभियान एक जन-आंदोलन में बदल चुका है।मनु धीर ने कहा देश में साफ-सफाई के इस विशाल जन आंदोलन में समाज के हर वर्ग के लोगों और संस्थाओं ने साथ दिया।सरकारी अधिकारियों से लेकर,सीमा की रक्षा में जुटे वीर जवानों तक,बॉलीवुड कलाकारों से लेकर नामचीन खिलाड़ियों तक, बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर आध्यात्मिक गुरुओं तक,सभी इस पवित्र कार्य से जुड़ते चले गए।इसमें अमिताभ बच्चन,सचिन तेंदुलकर,सानिया मिर्जा,साइना नेहवाल और मैरी कॉम जैसी हस्तियों के योगदान बेहद सराहनीय हैं।मनु धीर ने कहा ये सिलसिला लगातार जारी है, देश भर में लाखों लोग दिन-प्रति-दिन सरकारी विभागों, एनजीओ और स्थानीय सामुदायिक केंद्रों के स्वच्छता कार्यक्रमों से जुड़ते जा रहे हैं।देश भर में नाटकों और संगीत के माध्यम से सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इस कड़ी में टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का जिक्र करना चाहिए,जिसकी पूरी टीम ने स्वच्छ भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने में अपना खास योगदान दिया।इस अवसर पर निराम सिंह नाहर,विशाल सोंधी,प्रदीप ठाकुर,डा.धर्मवीर कंडा,डा.हरदीप ठाकुर,हैप्पी शर्मा,संजीव खन्ना,सुनील अरोड़ा,पवन धीर,चेतन मल्हन, राजेश सूरी,यादविंदर पासी,राजिंदर राजू,जिम्मी गुलाटी आदि उपस्थित थे।





