नई दिल्ली, 23 अगस्त, 2026
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक एवं दिल से शुभकामनाएं दीं।
सरदार जगदीप सिंह काहलों ने सरदार हरमीत सिंह कालका जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अरदास की कि श्री गुरु साहिब जी उन्हें सदैव चढ़दी कला, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सेवा के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरदार कालका जी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ पंथ एवं संगत की सेवा करते रहें।
सरदार काहलों ने कहा कि सरदार हरमीत सिंह कालका जी द्वारा सिख पंथ, संगत और गुरुद्वारों की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में अरदास की कि कालका जी को भविष्य में भी पंथक सेवा के लिए नई ऊर्जा, सामर्थ्य और उत्साह प्राप्त होता रहे तथा वे आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार सार्थक सेवा निभाते रहें।
उन्होंने सरदार हरमीत सिंह कालका जी को जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सदैव चढ़दी कला में रहने की कामना की।









