Tribune Times

Tribune Times

अमृतपाल सिंह को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट का संयुक्त सचिव बनाए जाने पर कालका ने दी बधाई

SHARE:

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

नई दिल्ली, 22 अगस्त, 2026

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने सरदार अमृतपाल सिंह को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट का संयुक्त सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

 

सरदार कालका ने सरदार अमृतपाल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट को और मजबूत करने के लिए प्रभावशाली ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था अथवा संगठन की मजबूती के लिए समर्पित और जिम्मेदार नेताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

 

सरदार कालका ने आशा व्यक्त की कि सरदार अमृतपाल सिंह पंथ की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने तथा इसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं और पंथक सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने से शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट को और मजबूती मिलेगी।

 

सरदार कालका ने सरदार अमृतपाल सिंह के सफल कार्यकाल तथा नई जिम्मेदारी में सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें