ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज
कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा पार्टी के मेहनती युवाओं और साधारण परिवारों के पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की कड़ी में नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन को कपूरथला मार्केट कमेटी का चेयरमेन नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने कहा कि आज का दिन अत्यंत प्रसन्नता का है कि एक साधारण परिवार के मेहनती युवा गुरपाल इंडियन को कपूरथला मार्केट कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आप नेताओं ने गुरपाल इंडियन, उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे पहले की तरह पूरी ईमानदारी,समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।इस अवसर पर गुरपाल इंडियन ने अपनी नियुक्ति के लिए आप हाईकमांड,राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,मुख्यमंत्री भवंत सिंह मान,राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया,राज्य अध्यक्ष अमन अरोड़ा दोआबा इंचार्ज संदीप सैनी,जिलाध्क्षय सरबजीत सिंह लुबाना सहित संपूर्ण आप नेतृत्व का दुबारा चेयरमेन लगाने पर धन्यवाद किया।इंडियन ने कहा कि पार्टी और सरकार की टीम पूरी तरह एकजुट है और क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है।किसानों, आढ़तियों और आम जनता से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।इंडियन ने कहा कि वे समाज के आम लोगों से जुड़े हुए हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए पहले से भी अधिक लगन से काम करेंगे।उन्होंने कहा कि उच्च कमान के निर्देशों के अनुसार मार्किट कमेटी के कामकाज मेंपारदर्शिता लाई जाएगी और सही को सही और गलत को गलत ठहराया जाएगा।उन्होंने कहा कि वे पार्टी की सेवा को खुले दिल से स्वीकार करेंगे और पहले से भी अधिक मेहनत से अपनी सेवाएं देंगे।इंडियन ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।उन्होंने कहा कि वे किसानों और व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और मंडीओ के विकास के लिए उचित प्रयास करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार एक रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है,जिसके तहत आम परिवारों के बेटों और बेटियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बड़े पदों के साथ सम्मान और आदर दिया जा रहा है।यहां यह भी उल्लेख करना उचित होगा कि गुरपाल सिंह इंडियन पहले नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन के तोर पर और आम आदमी पार्टी की जिला और राज्य इकाइयों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत करते हुए पार्टी हाईकमांड और कपूरथला की जनता के बीच अपनी ईमानदार,बेदाग और मैत्रीपूर्ण छवि के लिए लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं।









