Tribune Times

Tribune Times

युवा देश के भविष्य के निर्माता-• साइंस सिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

SHARE:

 

  • नवाचार में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक अवसर पैदा किए जाएं

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा वैश्विक चुनौतियों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिवर्तन के एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 100 से अधिक युवा विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का विषय “साझी आकांक्षाओं के लिए विभिन्न दृष्टिकोण इस बात की पुष्टि करता है कि युवा चाहे किसी भी क्षेत्र, संस्कृति अथवा सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से संबंधित हों, उनकी आकांक्षाएं समान हैं। सभी युवाओं के लिए समान रोजगार के अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक स्थायी भविष्य होना चाहिए।

इस अवसर पर साइंस सिटी के निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने समृद्ध एवं विकासशील समाज के निर्माण के लिए युवाओं में निवेश करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कुशल एवं नवाचारशील युवाओं को देश को सफलता और समृद्धि के मार्ग पर ले जाने वाली एक मजबूत शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नेतृत्व गुणों को निखारने, निरंतर सीखने की भावना अपनाने और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के निदेशक, यूथ वेलफेयर, डॉ. भीम इंदर सिंह इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग विश्व की चुनौतियों के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नई-नई तकनीकों के इस्तेमाल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह अधिक नवाचारशील और उद्यमशील भी है, जो एक स्मार्ट, सक्षम और टिकाऊ भविष्य की नींव रख रहा है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और नीति-निर्माताओं से अपील की कि नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएं।

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें