Tribune Times

Tribune Times

संत निरंजन दास का जीवन करुणा,सेवा और मानवता का जीवंत उदाहरण है-हेंनत कुमार/अमनदीप लाड़ी

SHARE:

 

डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी को पद्मश्री अवार्ड देना सरहनीय

 

 

डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी को पद्मश्री अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा।धर्म का प्रचार करने के साथ-साथ मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रहे संत निरंजन दास जी को उक्त सम्मान मिलने पर आम आदमी पार्टी के हल्का संगठन इंचार्ज हेंनत कुमार व समाज सेवक अमनदीप लाड़ी ने कहा कि संत निरंजन दास जी को मिला यह सम्मान समाज सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को समर्पित उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी को भी समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने कहा कि संत निरंजन दास जी लंबे समय से समाज सेवा, शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता के कार्यों से जुड़े हुए हैं।उनके नेतृत्व में डेरा सचखंड बल्लां ने न केवल पंजाब बल्कि देश-विदेश में बसे रविदासिया समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है।सामाजिक एकता, भाईचारे और मानव कल्याण के लिए उनके प्रयासों को हमेशा सराहा गया है।हेंनत कुमार ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी समाज सुधारक, आध्यात्मिक गुरु और मानव सेवा के प्रतीक माने जाते हैं। उनका जीवन सेवा,समानता और आध्यात्मिक चेतना के आदर्शों से ओतप्रोत रहा है।उन्होंने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जीवन का मार्गदर्शक बनाया और संतमत की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।उन्होंने कहा कि संत निरंजन दास जी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावशाली माध्यम माना।उन्होंने गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल,छात्रवृत्तियाँ और शिक्षा सहायता योजनाएँ शुरू कीं।स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।मुफ्त मेडिकल कैंप,रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों के इलाज में सहयोग उनके कार्यों की प्रमुख पहचान हैं।आज भी डेरा बल्लां द्वारा अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।उनके नेतृत्व में बनारस(वाराणसी)स्थित डेरा भी आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन गया।वहां सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता अभियानों के जरिए गुरु रविदास जी के समानता,प्रेम और भाईचारे के संदेश को देश-विदेश तक पहुंचाया गया।संत निरंजन दास जी केवल एक आध्यात्मिक गुरु नहीं,बल्कि लाखों अनुयायियों के लिए मार्गदर्शक,प्रेरणास्रोत और सामाजिक चेतना के प्रतीक बने हैं।उनका जीवन करुणा,सेवा और मानवता का जीवंत उदाहरण है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें