Tribune Times

Tribune Times

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में 16वें विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

SHARE:

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

फगवाड़ा,

सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी सत्संग भवन, फगवाड़ा में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में 16वें विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 225 यूनिट रक्त एकत्रित कर मानवता की निस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

 

रक्तदान शिविर का शुभारंभ फगवाड़ा शाखा के संयोजक श्री मलकीत चंद जी तथा फगवाड़ा हलके के इंचार्ज एवं सांसद श्री राज कुमार चब्बेवाल जी ने संयुक्त रूप से किया।

 

इस अवसर पर संयोजक श्री मलकीत चंद जी ने अपने संबोधन में कहा कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से निरंतर रक्तदान सेवा के माध्यम से मानवता की सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक मिशन की ओर से देशभर में 9,000 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 15 लाख से अधिक यूनिट रक्त मानव कल्याण हेतु समर्पित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन सदैवमानव सेवा ही प्रभु सेवा के आदर्श को अपनाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

 

मुख्य अतिथि सांसद श्री राज कुमार चब्बेवाल जी ने संत निरंकारी मिशन की निस्वार्थ सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि मिशन रक्तदान के साथसाथ स्वच्छता अभियान, पौधरोपण तथा प्रोजेक्ट अमृत जैसे जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से समाज और पर्यावरण की सेवा में भी निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान जैसे महादान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया। आयोजन की सफलता में सेवादारों, चिकित्सकों तथा स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें