कपूरथला।
भगवान शिव एवं माता पार्वती की पावन कृपा प्राप्त करने के उद्देश्य से डेगर दी खुई प्राचीन शिव मंदिर में श्री शिव विवाह पाठ का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। प्रबंधकों ने बताया कि श्री शिव विवाह पाठ का आयोजन 15 अगस्त 2026, शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे से होगा और यह प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह प्रसंग का पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक वातावरण तैयार किया जाएगा, जहां भक्त भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजकों ने सभी शिव भक्तों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी संगत से अपील की है कि वे परिवार सहित इस पावन आयोजन में पहुंचकर शिव-पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।









